वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल का एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-9 मजीठिया ग्राउंड में

वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल का एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-9 मजीठिया ग्राउंड में-

न्यूज टीम से आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट –

वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल सरदारनगर चौरी चौरा गोरखपुर। का इस साल का एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-9 सरदारनगर स्थित मजीठिया ग्राउंड में 26 एवं 27 नवंबर को इसी के साथ 28 नवंबर को स्कूल प्रांगण में निर्धारित है। जिसका शुभारंभ बतौर *मुख्य अतिथि मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT), गोरखपुर की कुलपति (VC) प्रोफेसर .डॉक्टर .अनुपमा कौशिक शर्मा के कर कमलों द्वारा होना सुनिश्चित है। जिसमें बच्चे एथलीट एवं क्रिकेट जैसे खेलो का प्रदर्शन करेंगे जिसका प्रारंभ आज 25 नवम्बर से प्री प्राइमरी के बच्चो के फाइनल गेम्स स्कूल प्रिंसिपल डॉ आर के मिश्रा के नेतृत्व में स्कूल प्रांगण में आज सम्पन्न हुए। एवं सभी विजयी बच्चो को पुरस्कृत किया गया।जिसमें बच्चो के साथ उनके अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया। जिसका प्रारंभ दीपप्रज्वलन के साथ हुआ।इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन इंजिनियर. अरविन्द त्रिपाठी निदेशक तूलिका त्रिपाठी एवं शैलेंद्र त्रिपाठी ने बच्चो को उत्साहित करते हुए आशीर्वाद दिया। इसी के साथ प्री प्राइमरी के सभी टीचर्स एवं कॉर्डिनेटर खुशबू श्रीवास्तव मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *