सुभासपा युवा मंच में एडवोकेट अंकित श्रीवास्तवा बने दूसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष


आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के युवा मंच में संगठन विस्तार के तहत पार्टी ने युवा नेता एडवोकेट अंकित श्रीवास्तव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के युवा मंच में पहले भी प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके है। और अब पार्टी की सहमति से दूसरी बार फिर प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
पार्टी नेतृत्व ने एडवोकेट अंकित श्रीवास्तव की संगठन के प्रति सक्रियता ,मेहनत और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद एडवोकेट अंकित श्रीवास्तव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश राजभर जी कैबिनेट मंत्री (पंचायती राज विभाग) वरिष्ठ नेता डॉ0 अरबिंद राजभर जी (पूर्व राज्यमंत्री),श्री अरुण राजभर (राष्ट्रीय प्रवक्ता) एवं युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष बड़े भाई श्री रुद्र राजन राजभर जी सहित पार्टी के समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *