माँ नगरी कालिका शक्तिपीठ में आज पूर्णाहुति व हवन, 7-8 जून को भव्य कढ़ाही मेला एवं विशाल भंडारा

न्यूज टीम से सुभाष चंद की रिपोर्ट 

माँ नगरी कालिका शक्तिपीठ, ताल नगरी महावीर छपरा (बांसगांव रोड) में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के तहत शुक्रवार से प्रारंभ हुए अखंड रामचरितमानस पाठ का समापन शनिवार को पूर्णाहुति एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन के साथ होगा। दो दिवसीय रामचरितमानस पाठ के समापन अवसर पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
माँ नगरी कालिका शक्तिपीठ सेवा न्यास के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक आयोजन के अंतर्गत 7 एवं 8 जून को भव्य कढ़ाही मेला तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मेले में क्षेत्र सहित दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु माँ कालिका के दरबार में कढ़ाही चढ़ाकर पूजा-अर्चना करेंगे तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आयोजकों के अनुसार दोनों दिनों में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि कढ़ाही मेला एवं भंडारा धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, जिसमें क्षेत्र के साथ-साथ अन्य जनपदों से भी श्रद्धालु शामिल होते हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माँ कालिका के दर्शन-पूजन करने और धार्मिक आयोजन का पुण्य लाभ लेने की अपील की।


आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी अमरजीत सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, मीडिया प्रभारी अनूप शाही, रत्नेश सिंह, यशवंत सिंह सहित सेवा न्यास के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों ने सभी भक्तों से कार्यक्रम में सहभागिता कर माँ कालिका का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *