हाटा में भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और जनकल्याण योजनाओं पर हुआ मंथन

हाटा कुशीनगर से श्रीनिवास तिवारी की रिपोर्ट

हाटा विधानसभा क्षेत्र स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर हाटा नगर मंडल की मासिक बैठक हाटा विधायक मोहन वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रमों तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए विधायक मोहन वर्मा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा जनहित एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी जगदंबा सिंह, मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुंशी सिंह, महामंत्री जयप्रकाश जायसवाल, प्रमोद सक्सेना सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *