पुलिस कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में एसपी केशव कुमार ने कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की सराहना की अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं
आशुतोष कुमार पाण्डेय के साथ श्रीनिवास तिवारी की रिपोर्ट –
जनपद कुशीनगर के कसया सर्किल में लगभग चार वर्षों तक क्षेत्राधिकारी (सीओ) के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले कुंदन कुमार सिंह का गोरखपुर स्थानांतरण होने पर पुलिस कार्यालय, रविन्द्रनगर में सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
अपने कार्यकाल में कुंदन कुमार सिंह ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली के कारण पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत हुआ।विदाई समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कहा कि कुंदन कुमार सिंह ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा और नई तैनाती पर भी वे इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक तथा पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए और भावभीनी विदाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की*।कसया क्षेत्र की जनता भी उनके चार वर्षों के कार्यकाल को याद कर रही है। जनता के सुख-दुख में सहभागिता, संवेदनशील कार्यशैली और निष्पक्ष पुलिसिंग ने उन्हें क्षेत्र में एक लोकप्रिय पुलिस अधिकारी के रूप में स्थापित किया।