अखिलेश यादव पुर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर चौरीचौरा में पीडीए पखवाड़ा के तहत कार्यकर्ताओं ने लगाए पौधे, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की किया कामना गोरखपुर/चौरीचौरा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बुधवार को चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। फुटहवा इनार स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपने नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही पीडीए पखवाड़ा के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष दयानंद विद्रोही ने किया विधान सभा अध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार जताया और कहे-
कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, विकास और भाईचारे की राजनीति को आगे बढ़ा रही है। जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।
केक काटने के बाद पीडीए परिवार की ओर से विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं को पौधे भेंट कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर एडवोकेट मुन्नीलाल यादव ने मिडिया से कहा
तो वहीं कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक शारदा देवी की पुत्री अंजू पासवान,ने पुर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामना देते हुए मिडिया से अपने विचार रखी—
वरिष्ठ समाजसेवी एवं सपा नेता डॉक्टर. विशाल सिंह,ने कहा –
रामबेलास यादव, गुलाब यादव, रणजीत पासवान, राकेश यादव, सागर यादव, कृष्ण मोहन रावत, डी.के. यादव, धर्मेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, समीम खान, जंगली निषाद, विकास मौर्य, विजय यादव, शेराज अहमद, देवेंद्र प्रताप सैनी, दारा सिंह यादव, संगम मल्ल, मनोज कुमार पासवान, सूरज यादव, चंदन यादव, आत्मानंद यादव, मुमताज अंसारी, जितेंद्र यादव, राकेश कुमार, बेचई पासवान,अमन यादव, की मौजूदगी रही तो पुर्व सीएम के जन्मदिन मनाने के कार्यक्रम में पहुंचे मंतोष यादव ने भी कहा कि
यादव, अलबेला यादव, नरसिंह यादव, लालमन काका, लालजी भारती सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने, पीडीए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को लगातार जारी रखने का संकल्प भी लिया। जन्मदिन समारोह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।