विश्व हिंदू कल्याण परिषद् ने शुरू किया देशव्यापी अभियान—
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
विश्व हिंदू कल्याण परिषद् ने देशभर में “हिंदू जोड़ो अभियान” के तहत एक करोड़ सदस्यों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक करुणेश पांडेय ने कहा कि
अभियान का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित, जागरूक और सशक्त बनाकर सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों तथा राष्ट्रहित के कार्यों को नई गति प्रदान करना है।उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान देश के सभी राज्यों, जिलों, तहसीलों, नगरों और ग्राम सभाओं तक चलाया जाएगा। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में चौपाल, जनसंपर्क अभियान और संवाद कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को परिषद् से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
करुणेश पांडेय ने कहा कि विश्व हिंदू कल्याण परिषद् समाज सेवा, गौसंरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता तथा राष्ट्रहित के विभिन्न कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने सनातन धर्मावलंबियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और संगठन की सदस्यता ग्रहण कर समाज की एकता एवं उत्थान में योगदान देने की अपील की।उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य शीघ्र पूरा होगा और यह अभियान हिंदू समाज की एकता को और मजबूत करेगा।इस अवसर पर संगठन ने कई नए पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया
चंदन सिंह को जिला अध्यक्ष (जौनपुर), रचना सिंह को जिला प्रभारी (वाराणसी महिला प्रकोष्ठ), सुखदेव राय, जितेंद्र अमर एवं प्रवीण श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष (वाराणसी), प्रतिभा त्रिवेदी को जिला उपाध्यक्ष (वाराणसी महिला प्रकोष्ठ) तथा उदित त्रिवेदी को जिला महामंत्री (लखीमपुर खीरी) नियुक्त किया ग