वरिष्ठ पत्रकार योगेन्द्र मौर्य के पिता फागू मौर्य का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार योगेन्द्र मौर्य के पिता फागू मौर्य का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

(पत्रकारिता, सामाजिक और राजनीतिक जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि)

गोरखपुर से आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट –
झंगहां क्षेत्र के हिंदुस्तान समाचार पत्र के स्थानीय पत्रकार योगेन्द्र मौर्य के पूज्य पिता 75 वर्षीय फागू मौर्य का गुरुवार की भोर में आकस्मिक निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकारिता जगत, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।फागू मौर्य अपने सरल, सौम्य और मिलनसार स्वभाव के कारण क्षेत्र में अत्यंत सम्मानित थे। उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक मूल्यों और पारिवारिक संस्कारों को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र ने एक सम्मानित एवं स्नेही व्यक्तित्व को खो दिया है।
दिवंगत फागू मौर्य का अंतिम संस्कार गुरुवार को राजधानी मंगलपुर स्थित घोड़ियां घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र पत्रकार योगेन्द्र मौर्य ने दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में पत्रकार, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी शामिल हुए तथा नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
दिवंगत अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक एवं पत्रकार संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *