देवरिया से 23 अगस्त से लापता है नीरज शर्मा, परिजनों ने लोगों से मदद की लगाई गुहार-
देवरिया जिले से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। नीरज शर्मा नामक युवक 23 अगस्त 2026 से देवरिया से लापता है। परिजनों द्वारा अपने स्तर से लगातार तलाश किए जाने के बावजूद अब तक उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इससे परिवार के लोग बेहद चिंतित और परेशान हैं।
परिजनों के अनुसार, नीरज शर्मा की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।
परिवार के सदस्यों द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर उसकी तलाश किया जा रहा हैं वहीं लोगों से भी सहयोग की अपील परिजन कर रहे है।
परिजनों ने आमजन से हाथ जोड़कर अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को नीरज शर्मा कहीं दिखाई दे, उसके संबंध में कोई जानकारी मिले अथवा किसी प्रकार का सुराग प्राप्त हो, तो तत्काल परिवार को सूचित करें। परिवार ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से भी अपील की है कि इस सूचना को व्हाट्सऐप ग्रुप, फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अधिक से अधिक साझा करें, ताकि नीरज शर्मा की जल्द से जल्द जानकारी मिल सके और वह सकुशल अपने परिवार के पास वापस लौट सके। परिजनों का कहना है कि लोगों की एक छोटी-सी मदद नीरज को उसके परिवार तक पहुंचाने में बड़ी उम्मीद साबित हो सकती है।