करमहा नलकूप संख्या-79 एसएनजी का औचक निरीक्षण, मौके पर उपस्थित मिले चालक पवन कुमार सिंह
सिंचाई व्यवस्था परखने पहुंची विभागीय टीम, किसानों को निर्बाध सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर**चौरीचौरा, गोरखपुर*।किसानों को सिंचाई के लिए सुचारू व्यवस्था उपलब्ध कराने और राजकीय नलकूपों के संचालन की स्थिति परखने के उद्देश्य से शुक्रवार को चौरीचौरा क्षेत्र के करमहा स्थित राजकीय नलकूप संख्या-79 एसएनजी का विभागीय अधिकारियों की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नलकूप चालक पवन कुमार सिंह मौके पर उपस्थित मिले।
विभागीय टीम में सहायक अभियंता श्रीकांत चौधरी, अवर अभियंता रामबदन पासवान सहित अमित साहब और दीनशरण यादव शामिल रहे। टीम ने नलकूप परिसर में पहुंचकर मौके की स्थिति का जायजा लिया तथा नलकूप के संचालन की जांच की। निरीक्षण के दौरान नलकूप का संचालन सुचारू पाया गया और संबंधित चालक अपनी ड्यूटी पर उपस्थित मिले।किसानों को सिंचाई में परेशानी न हो, विभाग सतर्क निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नलकूप की कार्यशील स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक विवरण संकलित किया और निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए राजकीय नलकूपों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नलकूपों की संचालन व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखना और जरूरत के समय किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराना है। में सहायक अभियंता श्रीकांत चौधरी, अवर अभियंता रामबदन पासवान सहित अमित साहब और दीनशरण यादव शामिल रहे। टीम ने नलकूप परिसर में पहुंचकर मौके की स्थिति का जायजा लिया तथा नलकूप के संचालन की जांच की। निरीक्षण के दौरान नलकूप का संचालन सुचारू पाया गया और संबंधित चालक अपनी ड्यूटी पर उपस्थित मिले।किसानों को सिंचाई में परेशानी न हो, विभाग सतर्क निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नलकूप की कार्यशील स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक विवरण संकलित किया और निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए राजकीय नलकूपों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नलकूपों की संचालन व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखना और जरूरत के समय किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराना है।