शिक्षा विकास व राजनीति अधिकार प्राप्ति का साधन-लौटनराम निषाद
आशुतोष पांडेय की खास रिपोर्ट –

फरेन्दा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धानी विकास खंड के करमहा में पूर्व विधायक विनोदमणि त्रिपाठी के द्वारा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव की अध्यक्षता में पीडीए जनचौपाल व निषाद संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सभा को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ उ.प्र के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ. लौटनराम निषाद ने कहा कि शिक्षा विकास का मूल आधार और राजनीति अधिकार प्राप्ति का साधन है।उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना तरक्की असम्भव है। संकल्प होना चाहिए कि आधी रोटी खाएंगे, बेटा बेटी को पढ़ाएंगे। बहुजन समाज के लोग यदि अपने महापुरुषों को पढ़ लिए होते तो हम जातीय स्वाभिमान में न बंधकर वर्गीय संवेदना व स्वाभिमान से आबद्ध होते और वर्चस्ववादी मनुवादी ताकतों के षड्यंत्र व अन्याय के शिकार नहीं होते।

आगे निषाद ने कहा कि यदि चौरसिया समाज के लोग बाबू शिवदयाल चौरसिया को, निषाद समाज के लोग बाबू रामचरनलाल निषाद, छेदीलाल साथी को,यादव समाज के लोग बीपी मंडल,पेरियार ललई सिंह यादव,नेता जी,सयाजी गाययकवाड़ को,पाल समाज के लोग पेरियार ईवी रामास्वामी नायकर, कुर्मी पटेल समाज के लोग छत्रपति शाहू जी महाराज,बाबू रामस्वरूप वर्मा को, मौर्य -कुशवाहा बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा को, माली सैनी समाज के लोग ज्योतिबा फूले को, प्रजापति समाज के लोग संतराम बीए प्रजापति को, कलवार जायसवाल समाज के लोग चंद्रिका प्रसाद जिज्ञासु को, लोधी समाज के लोग स्वामी ब्रह्मानंद लोधी को, जाट समाज के लोग चौ. महाराज सिंह भारती को, नाई समाज के लोग जननायक कर्पूरी ठाकुर को, धोबी समाज के लोग संत गाडगे महाराज को पढ़ लेते तो अंधविश्वास,ढोंग पाखंड से मुक्त हो रचनात्मक दिशा में चलते, पिछड़े बिछुड़े उजड़े नहीं होते और जातीय स्वाभिमान में सीमित न हो वर्गीय रूप से एकजुट होते।

विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय ने पीडीए महापंचायत को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगला चुनाव लोकतंत्र का अंतिम चुनाव है।केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मोदी-शाह के हाथ की कठपुतली बनकर संविधान विरोधी कार्य करते हुए लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं।

पूर्व विधायक विनोदमणि त्रिपाठी ने कहा कि जो जातिवादी होता है,वह समाजवादी नहीं हो सकता,समाजवादी गरीब-
गुरूबा,पिछङे-दलित, वंचित, छात्र-नौजवान, किसान के लिए लङने में जाति-धर्म के पैमाने के आधार पर काम नहीं करता है।

जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि अगर 2027 में सपा सरकार नहीं बनी तो भाजपा-आरएसएस लोकतंत्र व संविधान को खत्म कर देगी
पीडीए जनचौपाल को सर्वश्री अमरेन्द्र निषाद राजेश निषाद, अरविंद कुमार निषाद एडवोकेट, रामललित मौर्य, बाबर अहमद अब्बासी,विजय बहादुर चौधरी,श्रीराम साहनी,सिंहवली विश्वकर्मा,प्रणय कुमार गौतम,
विजय यादव, केशव गौङ,अमर सिंह भारती,प्रह्लाद निषाद, जयप्रताप यादव, छोटे शर्मा, फूलचंद भारती,रामनयन साहनी,
संतोष साहनी,संतोष पाण्डेय, जवाहिर चौरसिया आदि ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन कैलाश यादव व धन्यवाद ज्ञापन विधानसभा अध्यक्ष अरबिंद यादव ने किया।