
जनपद गोरखपुर, में मां तरकुलही देवी मन्दिर परिसर में दिनांक 18 मई 2026, सोमवार को सायं 7:00 बजे से प्रातः 4:00 बजे तक भव्य माँ जागरण कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। जागरण में आए सभी अतिथियों एवं कलाकारों को मुख्य यजमान आकाश दीक्षित द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने माता रानी के भजनों, देवी गीतों एवं मनमोहक झांकियों का रसपान कर पूरी रात भक्ति में लीन होकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम के दूसरे दिन 19 मई 2026, मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे माँ रानी को विधिवत भोग अर्पित करने के उपरांत विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भण्डारा कार्यक्रम शाम 4:00 बजे तक चला, जिसमें लगभग 1200 श्रद्धालुओं ने पूड़ी-सब्जी एवं हलवा का प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था अत्यंत सुव्यवस्थित एवं अनुशासित रही। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग प्रदान किया।
यह धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन ट्रस्ट द्वारा सम्पन्न कराया गया, जिसके मुख्य यजमान आकाश दीक्षित रहे। कार्यक्रम में ट्रस्ट के महामंत्री राजेश जायसवाल, ऋषि साहनी, डॉ० दिनेश यदुवंशी, राजू सिंह, पिंटू पांडे, बलराम सिंह, सुभाष राय, राजकुमार राय, किशन सिंह, संतोष सिंह, ट्रस्ट अध्यक्ष राज नारायण सिंह, हरीश राजभर, सुरेश सिंह, संतोष ,गुप्ता सोनू पासवान मनोज सिंह, मुन्नीलाल चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं सहयोगी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफलता में सभी भक्तों, सहयोगियों एवं आयोजकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्रद्धालुओं ने माँ तरकुलहा देवी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।