भाजपा बांसगांव मंडल की बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की बनी रणनीत

भाजपा बांसगांव मंडल की बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की बनी रणनीत

न्यूज़ टीम से सुबाष चंद की खास रिपोर्ट 

भारतीय जनता पार्टी बांसगांव मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी योगेश प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार राय ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री अविनेश सिंह मनु ने किया।
बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि पार्टी द्वारा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक विभिन्न जनसंपर्क एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं लोकहितकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।
मुख्य अतिथि योगेश प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जिन्हें जनता तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
बैठक में निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राय एवं राजेश राय, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सिंह, मनोज सिंह, गुड्डू शाही, जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज शुक्ला, मंडल मंत्री प्रशांत कुमार त्रिपाठी सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *