आज अमर शहीद बाबू बन्धु सिंह के वंशज तथा जन जन के लोकप्रिय नेता अजय कुमार सिंह “टप्पू” भैया ने 326 विधानसभा चौरी_चौरा के सरदार नगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा रामपुर रकबा मल्ल की छावनी टोला तथा लक्ष्मणपुर चौराहे पर कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय जनता के साथ मिशन_2027 विजय के संबंध में बैठक कर चुनाव पर चर्चा किए इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि जनसेवा, संघर्ष और क्षेत्र के विकास की आवाज़ को बुलंद करने के लिए अब “टप्पू भैया” को उत्तर प्रदेश विधानसभा सदन तक पहुंचाना है।
आज अजय कुमार सिंह टप्पू भैया रामपुर रकबा मल्ल की छावनी टोला में तथा लक्ष्मणपुर चौराहे पर चौपाल के माध्यम से महिलाओं युवाओं तथा बड़े बुजुर्गों को यह बताया कि किराएदार की तरह आये जन प्रतिनिधीयों का जनता चुनाव कर दे रही है और वह सिर्फ किराएदार की तरह आ रहे हैं और फिर जब समय खत्म हो रहा है तो हमारे और आपके बीच से चले जा रहे हैं उनका हम से और आपसे कोई सरोकार नहीं है जब तक आप हम एकजुट नहीं रहेंगे तब तक ना तो चौरी चौरा का विकास होगा और बाहरी नेता इसी तरह से आकर के हमें आपको जात-पात के भेदभाव में डाल करके लड़ने का कार्य कर रहे हैं लेकिन चौरी चौरा में विकास की बात कोई नहीं कर रहा है जो भी राजनेता बाहर से
चौपाल में कई वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया अक्षयबर यादव ग्राम प्रधान बरईपार ने अपने संबोधन में कहा कि जाति धर्म से ऊपर उठकर के टप्पू भैया को अपना बहुमूल्य वोट देकर के लखनऊ की सबसे बड़ी पंचायत में भेजना यह हम लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है
इसी क्रम में गिरजेश सिंह सैथवार ने अपने संबोधन में कहा कि हम और आप ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव कर रहे हैं जिसे हम जानते और पहचानते तक नहीं है लेकिन पार्टी और दल के नाम पर वोट करना हमारी सबसे बड़ी भूल है
उन्होंने कहा कि विगत कई वर्षों से जो भी विधानसभा में जनप्रतिन आ रहे हैं वह सब बाहरी हैं यही इस विधानसभा का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है और इसी के वजह से विधानसभा का कोई विकास नहीं हो पा रहा है जो बड़े दुख की बात है
इसी क्रम में टप्पू भैया ने अपने संबोधन में कहा कि सिर्फ सड़कों के गड्ढे को भरवा देना यही विकास नहीं होता है जो भी जनप्रतिनिधि का चुनाव हम कर रहे हैं वह विकास की मुख्य धारा से आपको नहीं जोड़ पा रहा है और जनता हमेशा विकास की मुख्य धारा से कटी रह रही है इसलिए जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर के सबको मिलजुल करके और एक अच्छे व्यक्ति का चुनाव करना है जिससे विधानसभा का समुचित विकास हो सके
बैठक में – बिदेशी भारती, कैलाश भर, भोला नाथ पासवान,राधेश्याम यादव, श्री भागवत निषाद,गणपति चौहान,मनोज कुमार मौर्य,जयप्रकाश पासवान, दीनदयाल मौर्य,वकील पासवान, सहदुल अली,ओम प्रकाश कनौजिया, लाल साहब मौर्य, कन्हैया विश्वकर्मा, राजन खरवार, अमित विश्वकर्मा, बबलू निषा, राम गती निषाद, रामकेवल मौर्या, रामकिसुन, कमला यादव, लालमन चौहान, कन्हैया चौहान, डॉ साकिर अली, डॉ वकील निषाद सहित अनेको पुरुष महिलाएं उपस्थित हुए