विधानसभा चौरीचौरा क्षेत्र के ग्राम सभा दीवा में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों और ग्रामीण समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। चौपाल में पहुंचे वरिष्ठ समाजसेवी पं. एस. के. शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, आवास तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने पं. शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया और क्षेत्र के विकास संबंधी सुझाव भी साझा किए।
चौपाल को संबोधित करते हुए पं. एस. के. शर्मा ने कहा कि
जनसेवा उनके जीवन का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना आवश्यक है और इसके लिए जनप्रतिनिधियों तथा समाजसेवियों को निरंतर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों द्वारा उठाए गए मुद्दों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए वह निरंतर कार्य करते रहेंगे। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर अपने विचार रखे।
चौपाल के कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद आपको बताते चलें कि इस चौपाल कार्यक्रम के अवसर पर जयहिंद यादव, अरविंद यादव, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि समरेंद्र प्रजापति, धर्मेंद्र पासवान, साहिल प्रधान, अर्पित कसौधन, राजमंगल पासवान, विद्यासागर, दुलारे प्रजापति, मलाऊ अंसारी, विकास प्रजापति, हीरा भारती, सुदामा गुप्ता, हीरामन यादव, गोली अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।