वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम पांडेय की पुत्रवधू रागिनी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे एसके शर्मा

 

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट –

चौरीचौरा, गोरखपुर

वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम पांडेय की पुत्रवधू रागिनी के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। बुधवार को वरिष्ठ समाजसेवी एसके शर्मा शोकाकुल परिवार के आवास पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान उन्होंने दिवंगत रागिनी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
बताया गया कि रागिनी लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। लगातार उपचार के बावजूद तीन दिन पूर्व उनका निधन हो गया, जिससे परिवार सहित शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।
शोक संवेदना व्यक्त करने के दौरान धर्मेंद्र पासवान सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।
रागिनी के निधन की खबर से क्षेत्र के पत्रकारों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों में गहरा दुःख है। लोग लगातार परिवार के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *