भाजपा प्रदेश मंत्री रजनी पांडेय ने तरकुलहा देवी का लिया आशीर्वाद, परिवार संग की पूजा-अर्चना
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट –
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री रजनी पांडेय ने मंगलवार देर शाम अपने पति मुकेश पांडेय के साथ प्रसिद्ध तरकुलहा देवी मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन-पूजन किए और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर के पुजारी पंडित दिनेश त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। दर्शन के बाद रजनी पांडेय ने कहा कि भाजपा ने उन्हें प्रदेश मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान कार्यकर्ताओं के विश्वास और पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन का परिणाम है तथा वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगी।
इस अवसर पर भाजपा नेता राजन पांडेय सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने प्रदेश मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।