माय भारत पोर्टल से जुड़ा ए. एन. कैम्ब्रिजियन एकेडमी, विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे राष्ट्रीय अवसरों के नए द्वार

 


युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के महत्वाकांक्षी माय भारत (MY Bharat) अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में चौरी चौरा स्थित ए. एन. कैम्ब्रिजियन एकेडमी ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सचिन गौरी वर्मा के मार्गदर्शन में विद्यालय आधिकारिक रूप से माय भारत पोर्टल से जुड़ गया।

इसके साथ ही अब विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न युवा कल्याण योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, इंटर्नशिप, स्वयंसेवी गतिविधियों, कौशल विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण से जुड़े अवसरों का सीधा और निःशुल्क लाभ मिल सकेगा।

      (बच्चो को जानकारी देते सचिन गौरी वर्मा )
विद्यालय परिसर में इस अवसर पर “तिरंगा क्विज़ जागरूकता अभियान” एवं “माय भारत सघन पंजीकरण अभियान” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर मंजू शर्मा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की

   (मिडिया से मुखातिब होती मंजू शर्मा)
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के सर्वोच्च युवा सम्मान से सम्मानित राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सचिन गौरी वर्मा ने कहा कि माय भारत केवल एक डिजिटल पोर्टल नहीं, बल्कि देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने वाला सशक्त राष्ट्रीय मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में पोर्टल से जुड़कर नेतृत्व विकास, सामाजिक सेवा, डिजिटल इंटर्नशिप, कौशल संवर्धन और विभिन्न सरकारी अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया

        (उप-प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश राय)

साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को तिरंगा क्विज़ में भाग लेकर देशभक्ति, संविधान और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रशासन ने इस पहल को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताते हुए कहा कि भविष्य में भी माय भारत के सहयोग से कौशल विकास, करियर मार्गदर्शन, नेतृत्व निर्माण एवं जागरूकता संबंधी अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाचार्या बीना मिश्रा, उप-प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश राय, दुर्गेश चौधरी, रिंकी यादव, सुनील गौड़, परमानंद यादव सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का उल्लेखनीय योगदान रहा। वहीं माय भारत की ओर से मनीषा श्रीवास्तव, श्रेया छपोलिया, रिया वर्मा एवं रौनक वर्मा ने स्वयंसेवक के रूप में सक्रिय भूमिका निभाकर अभियान को सफल बनाया।

 

 

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने इस पहल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि माय भारत पोर्टल से जुड़ने के बाद अब विद्यालय के प्रत्येक छात्र-छात्रा को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं, इंटर्नशिप और युवा विकास कार्यक्रमों तक सीधी पहुँच मिलेगी, जिससे उनका भविष्य अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर और उज्ज्वल बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *