निषाद चौराहे पर जलजमाव की समस्या को लेकर ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने पानी में खड़े होकर किया विरोध प्रदर्शन

 

निषाद चौराहे पर जलजमाव की समस्या को लेकर ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने पानी में खड़े होकर किया विरोध प्रदर्शन-

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट –

(ग्रामीणों के साथ ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालीशंकर यदुवंशी)

 ओबीसी पार्टी (वन भारत सिटीजन पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने ग्रामीणों की शिकायत पर चौरी-चौरा विधानसभा के ब्रह्मपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत राजी के निषाद चौराहे पर व्याप्त गंभीर जलजमाव की समस्या को लेकर घंटों पानी में खड़े रहकर विरोध प्रदर्शन किया।​प्रदर्शन के दौरान काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि निषाद चौराहे पर वर्षों से यह समस्या बनी हुई है। इससे स्थानीय नागरिकों, पास स्थित स्कूल के बच्चों और माताओं-बहनों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।​उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, जिम्मेदार अधिकारी जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था और रोड का निर्माण कराकर इस समस्या का समाधान करें, अन्यथा हमारे आगामी प्रस्तावित धरने में इस सड़क का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। ​यदुवंशी ने आगे कहा कि आज पूरे चौरी-चौरा विधानसभा के अधिकांश गांवों में जल निकासी एक मुख्य समस्या के रूप में उभर रही है। जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को जनता की तकलीफों से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है और ग्रामीण कीचड़ व बीमारियों के साए में जीने को मजबूर हैं, जिसे ओबीसी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

इस विरोध प्रदर्शन में निरंजन निषाद, विनोद निषाद, राम प्रजापति, ऋषिकेश निषाद, अभिषेक, जितेंद्र यादव, किताबी देवी निषाद, अरविंद निषाद, रवि शर्मा, दिव्या निषाद, राहुल निषाद सहित कई ग्रामीणों ने उपस्थित होकर अपनी आवाज बुलंद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *