खरपतवार नियंत्रण से बढ़ेगी फसलों की उपज, वैज्ञानिक खेती अपनाएं किसान : जयप्रकाश शर्मा

खरपतवार नियंत्रण से बढ़ेगी फसलों की उपज, वैज्ञानिक खेती अपनाएं किसान : जयप्रकाश शर्मा

श्रीनिवास तिवारी की रिपोर्ट –

किसानों को फसलों से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए समय पर खरपतवार नियंत्रण एवं वैज्ञानिक खेती की तकनीकों को अपनाना होगा। जागरूकता के अभाव में किसान अपेक्षित उत्पादन हासिल नहीं कर पाते हैं। यह बातें कृषि वैज्ञानिक जयप्रकाश शर्मा ने नगर के एक मैरिज हॉल में पीआई मित्र किसान पहल के अंतर्गत आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि फसलों में उगने वाले खरपतवार पौधों से पोषक तत्व, पानी और प्रकाश छीन लेते हैं, जिससे उपज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यदि किसान समय पर खरपतवार नियंत्रण करें और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करें तो उत्पादन के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने किसानों से परंपरागत खेती के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की।
कृषि वैज्ञानिक अमित तिवारी ने कहा कि फसलों में खरपतवार की रोकथाम अत्यंत आवश्यक है। किसानों को केवल प्रमाणित एवं ब्रांडेड खरपतवारनाशकों का ही उपयोग करना चाहिए, ताकि फसलों को नुकसान न पहुंचे और बेहतर परिणाम मिल सकें। उन्होंने खरपतवार प्रबंधन के साथ संतुलित उर्वरक प्रयोग एवं समय पर सिंचाई पर भी जोर दिया।
गोष्ठी के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के ग्राम पचौरी निवासी उन्नतशील किसान राहुल कुमार प्रथम विजेता बने। उन्हें पुरस्कार स्वरूप बाइक की चाबी भेंट कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक राजेश सिंह, कैलाश चंद, राजेश्वर तिवारी, मोती, संजय मिश्रा, उमेश मिश्रा, आर. नारायण, महंत मिश्रा, ओमप्रकाश, मोनू, प्रमोद, दयाशंकर, कौशलानंद सहित क्षेत्र के दर्जनों किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *