ए डी इंटर कॉलेज में आयोजित हुई सैनिकों के लिए भव्य राखी प्रतियोगिता

गोरखपुर। देश की सीमाओं की सुरक्षा में निरंतर समर्पित रहने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं आत्मीयता की भावना अभिव्यक्त करने के उद्देश्य से पीएम श्री ए.डी. राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, गोरखपुर में राखी निर्माण एवं प्रेषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा-भाव की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रही।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं ने उत्साह एवं सृजनात्मकता के साथ हस्तनिर्मित राखियों का निर्माण किया। इन राखियों के माध्यम से छात्राओं ने देश की रक्षा में समर्पित वीर जवानों के प्रति अपनी श्रद्धा, सम्मान एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। निर्मित राखियों को देश के जवानों तक प्रेषित किया जाना है।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती Indu Giri एवं शिक्षिका श्रीमती माया मैम के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ। इस राष्ट्रहितकारी पहल को MY Bharat Portal (मेरा युवा भारत) के माध्यम से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से संबद्ध पंडित महामना फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से संचालित किया गया। कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने में इंटर्न Beauty Singh एवं Divyanshi ने सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही, MY Bharat Portal पर विद्यार्थियों के अधिकतम पंजीकरण को भी प्रोत्साहित एवं सुनिश्चित किया गया, जिससे अधिकाधिक युवा इस राष्ट्रीय पहल से जुड़ सके।

कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्र की सुरक्षा में योगदान दे रहे वीर जवानों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करना तथा उनमें राष्ट्रप्रेम, सेवा-भाव, सामाजिक चेतना एवं सामुदायिक सहभागिता जैसे मूल्यों का विकास करना था। छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस कार्यक्रम को सार्थक एवं प्रेरणादायी स्वरूप प्रदान किया।

इस प्रकार, राखी निर्माण एवं प्रेषण की यह पहल भारतीय संस्कृति की रक्षा-सूत्र की परंपरा को राष्ट्रसेवा एवं सामाजिक सहभागिता से जोड़ने का एक प्रेरणादायी प्रयास रही। इस माध्यम से युवा पीढ़ी को राष्ट्ररक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया।

आशुतोष कुमार पाण्डेय की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *