पत्रकार हितों की लड़ाई को मिलेगी मजबूती, संगठन विस्तार पर चर्चा 

पत्रकार हितों की लड़ाई को मिलेगी मजबूती, संगठन विस्तार पर चर्चा 

 श्रीनिवास तिवारी की रिपोर्ट –
पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन कुशीनगर की बैठक में पत्रकार उत्पीड़न, संगठन की मजबूती और कोष स्थापना पर खुली चर्चा
पडरौना, कुशीनगर। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन (पीपीए) कुशीनगर की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को पडरौना स्थित शिवराम पैलेस में आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों के उत्पीड़न, संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा संगठन के लिए कोष की स्थापना सहित पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सुमंत दुबे तथा विशिष्ट अतिथि जिला संरक्षक विद्याधर तिवारी रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिदानंद कुशवाहा ने किया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। विषम परिस्थितियों में भी जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले पत्रकारों के सामने उत्पीड़न और विभिन्न प्रकार की चुनौतियां लगातार बनी रहती हैं। ऐसे में पत्रकारों की एकजुटता और मजबूत संगठन समय की आवश्यकता है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करते हुए पत्रकारों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी ढंग से आवाज उठाने पर जोर दिया गया।
बैठक में संगठन के लिए कोष की स्थापना को लेकर भी खुली चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए आर्थिक संसाधनों को मजबूत करने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय बढ़ाने, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ संगठन के मंच से उठाने का संकल्प लिया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री गुड्डू शुक्ल, जिला कोषाध्यक्ष नीतेश पाण्डेय, जिला मंत्री अरुण कुमार दुबे, अनुराग तिवारी, हरिओम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पुनीत कुमार मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी अंकित कुशवाहा, जिला सूचना मंत्री रवि प्रकाश राव, अनुशासन समिति के महासचिव अशोक सिंह पटेल, तहसील अध्यक्ष पडरौना राकेश कुमार शुक्ल, तहसील अध्यक्ष कसया खुर्शीद आलम, तहसील प्रभारी कप्तानगंज महेश पासवान, ब्लॉक अध्यक्ष रामकोला योगेश गोविन्द राव, ब्लॉक अध्यक्ष खड्डा फतेआलम सहित पीपीए संगठन के तमाम पत्रकार साथियों ने सहभागिता की।
*नंदलाल शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी*
बैठक के दौरान संगठन को विस्तार देते हुए श्री नंदलाल शर्मा को तहसील प्रभारी पडरौना बनाए जाने की घोषणा की गई। पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को और मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

बैठक के अंत में संगठन की एकजुटता बनाए रखने, पत्रकारों के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर मजबूती से आवाज उठाने तथा संगठन के विस्तार को गति देने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *