आधी रात बैरियरों पर पहुंचे एएसपी, अवैध खनन के खिलाफ कसा शिकंजा

बहादुरपुर से दौनहाअपर पुलिस अधीक्षक ने बहादुरपुर, टड़वा, चखनी और दौनहा बैरियर का निरीक्षण किया। देर रात अचानक अधिकारियों के पहुंचने से बैरियरों पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं संबंधित विभागों के कर्मचारियों में सक्रियता बढ़ गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ-साथ खनन एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए। तक बैरियरों का औचक निरीक्षण, पुलिस-खनन-राजस्व टीम को सघन जांच के निर्देश
बिना परमिट, ओवरलोड और अवैध खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा ने 29/30 अगस्त की देर रात विभिन्न थाना क्षेत्रों की सीमाओं पर स्थापित महत्वपूर्ण बैरियरों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं चेकिंग व्यवस्था का जायजा लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बहादुरपुर, टड़वा, चखनी और दौनहा बैरियर का निरीक्षण किया। देर रात अचानक अधिकारियों के पहुंचने से बैरियरों पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं संबंधित विभागों के कर्मचारियों में सक्रियता बढ़ गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ-साथ खनन एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए।
हर खनन वाहन की हो सघन जांच
एएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बैरियर से गुजरने वाले बालू, गिट्टी एवं अन्य खनन सामग्री से लदे प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच की जाए। वाहनों के दस्तावेज, परमिट और खनन संबंधी वैध प्रपत्रों का विधिवत सत्यापन करने के साथ ही ओवरलोडिंग की भी जांच सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि बिना वैध दस्तावेज, बिना परमिट अथवा निर्धारित क्षमता से अधिक खनन सामग्री लेकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ तत्काल नियमानुसार कार्रवाई की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।
पुलिस-खनन-राजस्व विभाग में बेहतर समन्वय पर जोर
अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस, खनन विभाग और राजस्व विभाग के कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त रूप से की जाने वाली कार्रवाई से अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।
भू-माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस
एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन अथवा उसके परिवहन में संलिप्त भू-माफियाओं और असामाजिक तत्वों के खिलाफ किसी भी प्रकार की नरमी न बरती जाए। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
देर रात हुए इस औचक निरीक्षण को अवैध खनन और परिवहन पर पुलिस प्रशासन की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन की सक्रियता से खनन माफियाओं में हड़कंप की स्थिति है।