24 घंटे बाद भी लापता 14 वर्षीय आशीष का सुराग नहीं

24 घंटे बाद भी लापता 14 वर्षीय आशीष का सुराग नहीं

घर से कीसी काम के लिए निकला था किशोर, तलाश में जुटे परिजन; सूचना देने की अपील———-*

हाटा, कुशीनगर—–

कोतवाली हाटा क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा देवराजपुर से एक 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। घर से दोपहर करीब डेढ़ बजे किसी काम से निकला आशीष देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन चौबीस घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।


आशीष के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजन रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश कर चुके हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली। बेटे की तलाश में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजन लोगों से लगातार अपील कर रहे हैं कि यदि किसी व्यक्ति को आशीष कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिजनों को सूचित करें, ताकि किशोर को सकुशल घर वापस लाया जा सके।
सूचना देने के लिए संपर्क करें:
📞 8175827114
📞 9695285095
📞 9076798461
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि आशीष से संबंधित किसी भी छोटी-बड़ी जानकारी को नजरअंदाज न करें और तत्काल दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *