लोक जनशक्ति पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और 8 अक्टूबर की तैयारी पर चर्चा

लोक जनशक्ति पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और 8 अक्टूबर की तैयारी पर चर्चा

लखनऊ संवाददाता आरके न्यूज़ (रिपब्लिक किरण)

लोक जनशक्ति पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज 2 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के संगठन को मजबूत करने और विस्तार को लेकर गहन चर्चा की गई। बैठक के दौरान आगामी 8 तारीख को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के साथ होने वाली बैठक को लेकर विचार-विमर्श किया गया और संबंधित तैयारियों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए। प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष अवस्थी, लखनऊ जिला उपाध्यक्ष प्रीती कनौजिया, प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अनिमेष सिंह, उपाध्यक्ष बॉबी भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव आदर्श सिंह, प्रदेश सचिव नरेश कश्यप, प्रदेश सचिव अब्दुल कादिर और प्रदेश सचिव आकाश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *