पंडित पूरा मे परमहंस के मौत की सूचना पर पहुंचे डाक्टर हरिओम बोले सामान्य हुई है मौत*
आशुतोष कुमार पान्डेय के साथ संजय मिश्रा की रिपोर्ट—
गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के बिकासखंड सरदारनगर के ग्राम सभा रामपुर रकबा पंडित पूरा मे हुए पचहतर वर्षीय परमहंस के मौत के बाद जब कुछ भ्रामक अफवाह भरी खबरे चर्चा मे आई तो आनन फानन मे इसको तत्परता से संज्ञान मे लेकर सरदार नगर के चिकित्साप्रभारी डाक्टर हरिओम को मौके के सत्यापन हेतु भेज दिए ।
उपजिलाधिकारी चौरीचौरा के कहने पर पंडितपूरा भौतिक सत्यापन को पहुंचे डाक्टर हरिओम-
उपजिलाधिकारी चौरीचौरा द्वारा दिए गये सूचना के तहत सरदारनगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर हरिओम पान्डेय पंडितपूरा पहुंच मृतक के परिवार से हाल जानने के बाद मुलाकात के दौरान बताए कि परिवार जनो के बताने के अनुसार यह पता चला है कि मृतक परमहंस कि सामान्य मौत हुई है ।