सेन्ट्रल पब्वलिक एकेडमी के बच्चों का मेहनत लाया रंग सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल के परिणाम रहे बेहतर
आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट
गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा क्षेत्र के सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के छात्रों ने सी.बी. एस. ई. 10वी की परीक्षा परिणाम में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन सी.बी. एस. ई. बोर्ड दशवीं की परीक्षा में सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने शत प्रतिशत परिणाम लाकर विद्यालय का नाम रौशन किया।
इन बच्चो ने बढ़ाया बिद्यालय तथा परिवार का नाम
प्रमुख रूप से विद्यालय के छात्र प्रकेत श्रीवास्तव 94.2% ,धनंजय सिंह 92.2%, रवि कुमार 91.6% ,सोएब अख्तर 88.2% ,अभिषेक यादव 87.8% अंकित जयसवाल 86.2%, सत्यम मौर्य 84.8%, अभिषेक गुप्ता 84.8%, सत्यम यादव 81.8%, सूरज मिश्रा 80.8%, अनुराग गोंड 80 प्रतिशत इत्यादि अंकों के साथ विद्यालय का मान बढ़ाया इसके साथ ही विद्यालय के 55, छात्रों ने 70% से 80% के मध्य अंक प्राप्त कर विद्यालय परिवार के साथ साथ क्षेत्र का भी नाम रौशन किया है।
इन सभी ने दिया था बच्चों के बेहतर परिक्षापरिणाम पर उनको बधाई
बच्चो की इस सफलता पर विद्यालय के प्रबन्धक श्री अभिमन्यु कुमार दुबे ,प्रशाशिका श्रीमती गीता दुबे ने विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का अभिनन्दन करते हुए उन्हें बधाई दी तथा जो छात्र बेहतर अंक प्राप्त करने से बंचित रह गए उन्हें इस अवसर को चुनौती के रूप में स्वीकार कर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।इसी क्रम में उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव ही बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का निरंतर प्रयास करता रहा है,और भविष्य में भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत रहेगा।
ऐसे चलेगा कोरोना काल मे बच्चों का क्लास
प्रत्यक्ष प्रमाण आन लाइन कक्षाओं का संचालन जीओ एप गूगल एप एवम् वाट्सएप के माध्यम से कराया जाना है।
कुछ इस कदर कहे बिद्यालय के प्रधानाचार्य-
विद्यालय के प्रधानाचार्य:- रवि पांडेय व एकेडमिक गवर्नर सरोज वर्मा ने कहा कि बच्चों की सफलता उनके बेहतर परिश्रम की देन है। विद्यालय परिवार द्वारा सदा समर्पित भावना से ही उत्कृष्ट परिणाम होता है, विद्यालय परिवार ने अध्यापकों एवम् अभिभावकों के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।
शुभकामना के समय बच्चों को इन बुद्धिजीवी गणो ने दिया नशीहत
इस अवसर पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा जिसमें दिनेश शर्मा, मुकेश त्रिपाठी,मिनोका शर्मा, राजकुमारी सिंह,सीमा सिंह, वीर बहादुर यादव, ललन यादव, मनिष पांडेय,एवम् समस्त विद्यालय परिवार के साथ साथ अभिभावक एवम् छात्र-छात्राएं छात्राएं उपस्थित रहे।