चौरीचौरा पुलिस ने पक़डा सौ लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब, कारोबारी को पकड़ सुसंगत धारा मे भेजा जेल
न्यूज टीम की रिपोर्ट

पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर तथा पुलिस अधिक्षक उत्तरी व पुलिस क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा तथा चौरीचौरा प्रभारी निरिक्षक संतोष कुमार अवस्थी के कुशल दिशा निर्देश में चौरीचौरा उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव,हेडकांस्टेबल अमित शर्मा, कानेस्टेबल अजय कुमार द्वारा गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बाल बुजुर्ग निवासी कमलेश भारती पुत्र स्वर्गीय गया प्रसाद भारती को उसके घर से ही सौ लिटर कच्ची अपमिश्रित शराब (तरल पदार्थ )के साथ पाँच सौ ग्राम नौसादर, तथा एक किलोग्राम यूरिया के साथ शराब कारोबारी को पकड़ पुलिस ने जेल भेज दिया आपको बताते चले कि
उक्त कारोबारी बीते वर्ष दोहजार अठ़ठारह मे भी तीन सौ बीस लीटर शराब के साथ पकड़ा गया था उस समय भी पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त कमलेश को मुकदमा अपराध संख्या 302/18धारा 60आबकारी अधिनियम व 272 भारतीय दंड विधान के तह जेल भेजा था आज पुनः 20मार्च दोहजार इक्कीस को चौरीचौरा पुलिस द्वारा पकड़े गये कारोबारी कमलेश के उपर मुकदमा अपराध संख्या 84/2021धारा 60आबकारी अधिनियम व 272भारतीय दंड विधान के तहत 20-20लीटर के पाँच गैलन मे

लगभग 100लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब,पाँच सौ ग्राम नौसादर, एक किलोग्राम यूरिया के साथ उसके घर से पकड़ कर कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेजने का कार्य किया है