चौरीचौरा क्षेत्र मे मिला रहस्यमयी तरीके से फेका गया अज्ञात युवक का शव पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शिनाख्त कराने का कर रही प्रयास

चौरीचौरा थानाक्षेत्र मे मिला रहस्यमयी तरीक़े से फेकागया अज्ञात युवक का शव ,शव को कब्जे मे लेकर पुलिस कर रही शव को शिनाख्त कराने का प्रयास

 न्यूज टीम की रिपोर्ट

गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर में गुरुवार की सुबह एक लगभग चालीसवर्षीय अज्ञात युवक का शव सड़क के किनारे झाड़ी युक्त खेत मे मिला ,सूचना पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मृतक के शिनाख्त में जुट गई है।

आपको बताते चले कि मृतक का शव चौरीचौरा से नई बाजार को जाने वाली सड़क पर स्थित भाऊपुर गांव और सेंट्रल पब्लिक एकेडमी स्कूल के बीच सड़क के पश्चिम पटरी से कुछ दूर झाड़ियों के बीच मिला है। उसके सिर में गंभीर चोंटे आई है। राहगीरों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौरीचौरा के प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार अवस्थी ने शव का निरीक्षण किया और उसकी शिनाख्त

का काफी प्रयास किया पर शिनाख्त नहीं हो सकी इस संबंध मे एसएचओ ने कहा कि पुलिस अपनी जाँच कर रही है
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *