इन युवाओं ने चौरीचौरा तहसील परिसर मे पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील परिसर मे किया बृक्षारोपण दिया कुछ ऐसे संदेश
रंजीत जैसवाल की रिपोर्ट
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूथ पॉवर एसोसिएशन उ०प्र० के आवाह्न पर YPA द्वारा पौधरोपण का कार्यक्रम चौरी चौरा तहसील परिसर मे किया गया। यह कार्यक्रम यूथ पॉवर एसोसिएशन के सदस्य आदित्य निगम के नेतृत्व में आयोजित किया गया। यूथ पॉवर एसोसिएशन के सदस्य आदित्य निगम ने कहा कि कोरोना महामारी फैली हुई है हमें वातावरण को शुद्ध और साफ रखने के यत्न करने चाहिए ताकि इस महामारी से अपने आप को बचा सके। वातावरण के बचाव के लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील भी की। तहसील परिसर में कर्मचारियों के सहयोग से यह विशेष पौधरोपण अभियान सम्पन्न हुआ।
इस अभियान में यूथ पॉवर एसोसिएशन के सदस्य आयुष, विनय, श्याम व अंकित ने अपना सहयोग दिया