मुख्य बिकाश अधिकारी से मिले समाजवादी नेता कालीशंकर चौरीचौरा क्षेत्र के ब्रम्हपुर तथा सरदार नगर के अधिकाँश गावों मे खराब पड़े सरकारी हैन्डपंप को सही कराने का किया माँग

  चौरीचौरा क्षेत्र के ब्रम्हपुर तथा सरदार नगर मे खराब पड़े सरकारी हैन्डपंप को ठीक कराने के लिए मुख्य बिकाश अधिकारी से मिले सपा नेता कालीशंकर

रंजीत जैसवाल की रिपोर्ट

गोरखपुर जनपद के विधानसभा चौरी-चौरा में वर्षो से ख़राब पड़े सरकारी हैंडपंपों को ठीक कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर श्री इंद्रजीत सिंह से वार्ता कर उसे जल्द से जल्द ठीक कराने की माँग क्षेत्रीय नेता कालीशंकर ने किया ।

एक वार्ता के दौरान कालीशंकर ने बताया कि चौरी-चौरा विधानसभा के सरदारनगर व ब्रम्हपुर विकासखंडो के विभिन्न ग्रामपंचायतों के ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी कि उनके गांवो में स्थित सरकारी हैंडपंप

वर्षो से ख़राब है जिससे उन्हें स्वच्छ जल प्राप्त करने में असुविधा हो रही है तथा उनके द्वारा सम्बंधित अधिकारियो से इसकी कई बार शिकायत करने पर भी हैंडपंपों को ठीक नहीं कराया गया।इस संबंध मे समाजवादी नेता कालीशंकर ने मिलकर समस्या समाधान कराने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *