वर्ड रिकॉर्ड मुशायरा तथा कविसम्मेलन मे संम्लित होगे डाक्टर सौरभ

  वर्ड रिकॉर्ड मुशायरा तथा कविसम्मेलन मे शामिल होगे डाक्टर सौरभ

आशुतोस पान्डेय/रंजीत जैसवाल

प्रमुख रूप से शायरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए होने वाले ऑनलाइन मुशायरे में गोरखपुर शहर के सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पाण्डेय का नाम भी शामिल होंगा। डॉक्टर सौरभ पाण्डेय को इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने का मौका मिला है। आपको बताते चले कि  120 घंटे ऑनलाइन चलने वाले इस मुशायरे में डॉक्टर सौरभ पाण्डेय गोरखपुर शहर का नेतृत्व करेंगे।  इस कार्यक्रम का हर्ष सत्र किसी साहित्यकार और रचनाकार को समर्पित किया गया है। इसमें 500 रचनाकार हिस्सा लेंगे। साथ ही साथ बॉलीवुड के बहुत सारे गीतकार और (कॉमेडियन) हास्य कलाकार जैसे एहसान कुरैशी, सुनील पाल, हरिहरन के नाम भी शामिल हैं। कोविड-19 के बीच युवा शायर तारीफ नियाज़ी अपनी प्रोड्यूसर कंपनी थीम मेकर्स के साथ इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए इंडिया फाइट्स अगेंस्ट कोरोना शीर्षक से मुशायरा कर रही हैं।कार्यक्रम की  शुरुआत 8 जून की सुबह 10:00 बजे से  शुरू है जबकी इसका समापन12 जून को होगा । जिसमें 2 बजे दिन में डॉक्टर सौरभ पाण्डेय अपनी प्रस्तुति देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *