नशामुक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत बंशराज जय श्री डिग्री कॉलेज मोतीराम अड्डा के छात्र छात्राओं द्वारा किया गया नुक्कड़ नाटक रैली निकाल दिया गया यह संदेश

नशामुक्ती कार्यक्रम के तहत बंशराज जय श्री डिग्री कॉलेज मोतीराम अड्डा के छात्र छात्राओं द्वारा किया गया नुक्कड़ नाटक रैली निकाल दिया गया यह संदेश 

आशुतोष कुमार पाण्डेय/संजय मिश्रा की रिपोर्ट


गोरखपुर जनपद के मोतीराम अड्डा में स्थित बंशराज जय श्री डिग्री कालेज के बी० एड० सकेंड सेमेस्टर के छात्र छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के साथ ही साथ एक रैली के माध्यम से नशा खात्मा के खातिर एक जागरूकता अभियान चलाया गया । आपको बताते चलें कि कालेज के दर्जनों छात्रों ने कालेज से एक जनजागृति रैली निकाल कालेज के छात्र-छात्राएं मोतीराम अड्डा चौराहे तक गए तथा वहां कार्यक्रम प्रस्तुत कर आमजन तथा स्थानीय लोगों को भी यह संदेश दिया कि

https://youtu.be/y93oHdE9BQk

नशा करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक जो जिंदगी के लिए काफी भयावह सिद्ध होता है नशा करने वाले व्यक्ति की समाज में इज्जत व सम्मान गिरता है प्रत्येक सज्जन व्यक्ति ऐसे व्यक्तियों का आदर न कर उसे हेय दृष्टि से देखते है जानकारी के लिए बताते चलें कि नशा की बात करें तो विश्व के पश्चिमी देशों में यह भयावह रूप ले लिया है इस नशा मुक्ति को विश्व नशा मुक्ति दिवस के रुप में मनाया जाना चाहिए आज के परिप्रेक्ष्य में भारत की राजधानी दिल्ली भी इससे अलग नहीं हो पा रही है यहां तो नशीले पदार्थों की अत्यधिक खपत होती दिखाई दे रही है आज हमारा शासन भी इसके लिए चिंतित है और इस पर तमाम प्रतिबंध लगाये जा रहे हैं नशा उन्मूलन के प्रति हम सभी को भी जागरूक होना चाहिए हमारे समाज को स्वयं जागरूक होना पड़ेगा नशा पर प्रतिबंध कार्यक्रम को सरकार के जिम्मे न छोड़कर हम सब को इसकी जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी उक्त अवसर पर महा विद्यालय के प्रधानाचार्य डाक्टर अनुराधा श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया, रैली को कालेज के संस्थापक डॉ रामनरेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस कार्यक्रम में प्रबंधक श्री अनंत यादव कार्यक्रम के संचालक आलोक शुक्ला एवं समस्त प्रवक्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *