सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी भाउपुर मोतीपाकड़ नईबाजार रोड पर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया शिक्षक दिवस
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
गोरखपुर जनपद के चौरी चौरा स्थित सेंट्रल पब्लिक एकेडेमी में शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े ही भव्य तरीक़े से किया गया आपको बताते चलें कि कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम माँ सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णनन की प्रतिमा पर विद्यालय के प्रबंधक डाक्टर अभिमन्यु दूबे, तथा प्रसासिका डाक्टर गीता दुबे के साथ ही साथ प्राचार्य रवि पांडेय उप-प्राचार्या श्रीमती सरोज वर्मा, एकेडेमिक हेड डॉक्टर अभिषेक पांडेय आदि ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलन के साथ शुरु किया।
वहीं विद्यालय प्रबंधक ने अपने उद्बबोधन में शिक्षक को राष्ट्र निर्माता बताया वहीं बच्चों द्वारा किया गया अनेक मनमोहक प्रस्तुतियाँ सभी को भाव विभोर कर दी। विद्यालय के छात्रावास के बच्चे शिक्षकों का पद प्रक्षालन कर गुरु शिष्य परम्परा का चरित्र चित्रण किया जो आज के दिन का सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम का अभिन्न अंग रहा। विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों की प्रतिभा चित्रण की सराहना की और बच्चों को उपहार देकर उनका मनोबल बढ़ाया।