हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का हुआ निधन

हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का हुआ निधन

आशुतोष कुमार पाण्डेय/आरके श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट 

प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का हुआ निधन।
10 अगस्त से दिल्ली के एम्स अस्पताल में थे भर्ती।
हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव व्यायामशाला में हृदयाघात होने के बाद एम्स में भर्ती हुए थे ।

राजू श्रीवास्तव से जुड़ी कुछ यह है खास बातें जो जानना है बहुत जरूरी 

आपको बताते चलें कि राजू श्रीवास्तव का जन्म 25 दिसंबर 1963 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ. बचपन का नाम सत्यप्रकाश श्रीवास्तव था, लेकिन 1988 में मुंबई आने के बाद उन्होंने अपना नाम राजू रख लिया.।

खर्च चलाने के लिए जब राजू ने किया यह काम 

  राजू अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए  ऑटो को भी चलाया था। राजू ने अपनी आपबीती बयां करते हुए चर्चा किए थे जिसका जिक्र उन्होंने किया था और उसके मुताबिक वह ऑटो में सफर कर रहे लोगों को जोक सुनकर हंसाते थे. वह बर्थडे पार्टी में जाकर 50 रुपये के लिए भी कॉमेडी किया करते थे ऑटो चलाते चलाते उन्हे एक कॉमेडी शो के लिए ब्रेक मिला उसके बाद राजू श्रीवास्तव ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा डीडी नेशनल के मशहूर शो “द टाइम मनोरंजन” से लेकर “द ग्रेट इंडियन लाॅफ्टर चैलेंज” तक खास पहचान बनाई एवं गजोधर भइया के नाम से मशहूर हुए , असल में राजू श्रीवास्तव के नाना के यहां एक गजोधर नाम का एक नाई था उसे देख कर राजू श्रीवास्तव ने अपने किरदार गजोधर की रचना की “द किंग ऑफ कॉमेडी” का खिताब अपने नाम किए गजोधर भइयाकॉमेडी के साथ साथ इन्होंने फिल्म और टीवी सीरियल में भी काम किया और 2014 से राजनीति में कदम रखा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *