पुर्व ब्लाक प्रमुख आनंद शाही के पिता के ब्रम्हभोज कार्यक्रम में माड़ापार पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी परिवार जनों से मिल बढ़ाया ढ़ाहस दिया श्रद्धांजलि

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
खबर नवरात्र के प्रथम दिन 26 सितंबर दिन सोमवार की है जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पिपराइच के पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनंद शाही के माड़ापार आवास पहुंचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मिले और ढांढस बंधाया।
गिरजेश नारायण शाही का बीते दिनों 15सितंम्बर को हो गया था देहावसान
माड़ापार निवासी आनंद शाही के पिता गिरिजेश नारायण शाही का 15 सितंबर को निधन हो गया था।वह अपने जीवनकाल में जनता इंटर कॉलेज समेत पांच शिक्षण संस्थानों के संरक्षण व प्रबंधन से जुड़े रहे।सोमवार को उनकी आत्मा की शांति के लिए ब्रह्मभोज के अवसर पर माड़ापार पहुंचे मुख्यमंत्री ने स्व श्री शाही के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सीएम योगी ने स्व श्री शाही के पुत्रगण अशोक कुमार शाही,आनंद शाही,रमेश शाही व अन्य परिजनों से भी मुलाकात की और दुःख की घड़ी में सांत्वना प्रदान किया। परिवार के बच्चों को दुलार आशीर्वाद दिया।उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और उन्हें खूब पढ़ने,जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री महोदय के साथ माड़ापार में यह लोग भी रहे मौजूद
इस दौरान सदर सांसद रविकिशन शुक्ला, पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल सिंह,सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ल आदि भी मौजूद रहे।