चौरीचौरा तहसीलदार नीलम तिवारी ने नगर पंचायत चुनाव को लेकर बीएलओ के साथ की आवश्यक बैठक
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
चौरीचौरा की तहसीलदार नीलम तिवारी ने शनिवार को नगर पंचायत चुनाव के लिए तहासील सभागार में बीएलओ की बैठक किया तथा बैठक के माध्यम से तहसीलदार ने कहा कि चुनाव आयोग व जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण होना है। सभी बीएलओ हर घर जाए और मतदाताओं का सत्यापन करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसी जनप्रतिनिधि या वीआईपी का नाम सूची से नही कटना चाहिए। उनके नाम हरहाल में सूची में दर्ज होना है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। बैठक में नायब तहसीलदार अलका सिंह,के साथ ही साथ सभी कानूनगो व लेखपाल भी उपस्थित रहे।