18नवम्बर को होगा विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम कमलेश
गोरखपुर से आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश जनपद देवरिया के उत्तरोत्तर क्षेत्र में स्थित ग्राम सभा मधुर में चल रहे श्री कन्हैया रामकृपाल पान्डेय उर्फ दाढ़ी बाबा शिक्षण संस्थान का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम विद्यालय परिवार द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े ही उत्साह पुर्वा मनाया जाएगा जिसकी जानकारी देते हुए विद्यालय प्रवंधक /सदस्य जिलापंचायत कमलेश पांडेय ने बताया कि आगामी 18नवंम्बर दिन शुक्रवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय समाज सेवी मैनुद्दीन खान साहब तथा माननीय राम अवध यादव जी पुर्व सदस्य विधान परिषद सदस्य होंगे।
यह होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा वक्ता
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में पुर्व मंत्री श्री ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी जी की मौजूदगी होगी वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता की बात करें तो अध्यक्षता श्री गिरीश चंन्द तिवारी जी अध्यक्ष जिला पंचायत देवरिया द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम में यह लोग हैं प्रमुख निवेदक
एसे में कार्यक्रम के तहत डाक्टर राजीव पाठक अध्यक्ष, श्री निवास पांडेय संयोजक ओमप्रकाश पांडेय संरक्षक राम सिंह प्रधानाचार्य के साथ ही साथ अमित कुमार पाण्डेय उप प्रधानाचार्य सहित पूरे विद्यालय परिवार द्वारा स्नेह पुर्ण निवेदन किया गया है।