चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद
आशुतोष कुमार पाण्डेय के साथ /श्रीनावास तिवारी की रिपोर्ट –
प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार के नेतृत्व में हो रहे चौमुखी विकास के आधार पर उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी
यह बातें शुक्रवार को नगर के एक मैरेज हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान खोराबार के ब्लॉक प्रमुख शिव प्रसाद जायसवाल ने कहीं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई है। उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती सरकार के समय व्याप्त भय और अराजकता का माहौल समाप्त हुआ तथा आज प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए बुलडोजर अभियान को जनता का व्यापक समर्थन मिला है।
शिव प्रसाद जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, युवा, महिला और व्यापारी वर्ग के हितों को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।