पत्रकारिता की चुनौतियों पर मंथन और मेधाओं का होगा सम्मान

 

 

 

30 अगस्त को पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब आयोजित करेगा भव्य संगोष्ठी एवं मेधा सम्मान समारोह

 कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक में बनी रणनीति, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

 हिन्दी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की ओर से 30 अगस्त को ‘प्रदेश अध्यक्ष राज अनन्त पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रदेश महामंत्री दिलशाद आलम ने बताया कि संगोष्ठी में पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे वरिष्ठ पत्रकारों एवं विशेषज्ञों को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और चौरीचौरा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, समाजसेवा, एनआरएलएम सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं और मेधाओं को सम्मानित किया जाएगा।  अध्यक्ष राज अनन्त पाण्डेय ने कहा कि कार्यक्रम की भव्यता ऐसी होनी चाहिए कि यह क्षेत्र में एक मिसाल बने। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से कार्यक्रम की सफलता के लिए अभी से जुट जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब पत्रकारिता के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी अपनी जिम्मेदारी निभाता रहा है। सभी के सहयोग से इस बार का आयोजन भी भव्य और यादगार बनाया जाएगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, रामप्रताप विश्वकर्मा, लेखा परीक्षक राजेश जायसवाल, तहसील अध्यक्ष अनिल वर्मा, डॉक्टर. सतीश चंद यादव, हरीश राय, मंजेश प्रजापति, दुर्गेश तिवारी, सर्वेश पति त्रिपाठी, अश्वनी मोदनवाल, कैलाश बरनवाल, कृपाशंकर चौधरी, जसवीर मोदनवाल, कृष्णा कुमार, मोहम्मद फारुक अहमद, धनंजय पाण्डेय, धीरज पाण्डेय, विश्वनाथ यादव, विनोद गुप्ता, सुनील चंद सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।वर्तमान पत्रकारिता और चुनौतियां’ विषय पर संगोष्ठी एवं मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए रविवार को तरकुलहा मेला परिसर स्थित धर्मशाला में प्रेस क्लब की बैठक हुई।
प्रदेश अध्यक्ष राज अनन्त पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रदेश महामंत्री दिलशाद आलम ने बताया कि संगोष्ठी में पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे वरिष्ठ पत्रकारों एवं विशेषज्ञों को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और चौरीचौरा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, समाजसेवा, एनआरएलएम सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं और मेधाओं को सम्मानित किया जाएगा। बताते चलें कि यह कार्यक्रम कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक पीजी कॉलेज, डुमरी खास के बगल स्थित राजलक्ष्मी मैरेज लॉन में आयोजित होगा। प्रदेश अध्यक्ष राज अनन्त पाण्डेय ने कहा कि

कार्यक्रम की भव्यता ऐसी होनी चाहिए कि यह क्षेत्र में एक मिसाल बने। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से कार्यक्रम की सफलता के लिए अभी से जुट जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब पत्रकारिता के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी अपनी जिम्मेदारी निभाता रहा है। सभी के सहयोग से इस बार का आयोजन भी भव्य और यादगार बनाया जाएगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, रामप्रताप विश्वकर्मा, लेखा परीक्षक राजेश जायसवाल, तहसील अध्यक्ष अनिल वर्मा, डॉ. सतीश चंद यादव, हरीश राय, मंजेश प्रजापति, दुर्गेश तिवारी, सर्वेश पति त्रिपाठी, अश्वनी मोदनवाल, कैलाश बरनवाल, कृपाशंकर चौधरी, जसवीर मोदनवाल, कृष्णा कुमार, मोहम्मद फारुक अहमद, धनंजय पाण्डेय, धीरज पाण्डेय, विश्वनाथ यादव, विनोद गुप्ता, सुनील चंद सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *