विज्ञान प्रवेश परीक्षा के प्रथम चरण में बीआईएस कोचिंग सेंटर से पांच छात्रों का हुआ चयन

विज्ञान प्रवेश परीक्षा के प्रथम चरण में बीआईएस कोचिंग सेंटर से पांच छात्रों का हुआ चयन

अनिल वर्मा की रिपोर्ट

विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा के प्रथम चरण में B.I.S. कोचिंग सेंटर चौरी चौरा से 5 छात्रों का चयन हुआ है जिसमें  हर्षित गुप्ता ,-अनुराग कश्यप और पीयूष मद्धेशिया निवासी मुण्डेरा बाजार , शीतल पासवान निवासी भगवानपुर ,आराध्या मौर्या निवासी खपरियाभार से हुआ है।

हम सभी को प्रेरित करने वाली बात यह है कि सफल हुए सभी छात्रों के अभिभावक बेहद ही निम्न आय परिवार के हैं जो छोटी सी चाय की दुकान, सब्जी की दुकान ,सुर्ती की दुकान चलाते हैं या मजदूरी का कार्य करते हैं ।हमारी संस्था अपने स्तर से आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों का सर्वे करके उनके बच्चों की फीस बहुत ही कम या माफ करके पढ़ाती है और इन बच्चों के सफल होने पर जब इनके अभिभावकों की आंखों में खुशी के आंसू हम देखते हैं तो मन और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित होता है ।

 

संस्था संचालक ने अपने संस्था परिवार के सभी सदस्यों के प्रति जताया आभार कहें यह बात 

संस्था के संचालक ने अपने B.I.S. परिवार के सभी शिक्षक गणों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने अथक परिश्रम करके रिजल्ट दिया और उन सभी अभिभावकों को भी धन्यवाद ज्ञापित करता हूं जिन्होंने अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हमारे संस्था का चयन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *