स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी आश्रित जनकल्याण परिषद् चौरीचौरा द्वारा शहीद स्वतंत्रता सेनानियों केपद रज संग्रह अभियान का हुआ शुभारंभ

 

स्वत़त्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी आश्रित जनकल्याण परिषद् चौरीचौरा द्वारा शहीद स्वतंत्रता सेनानियों के पद रज संग्रह अभियान का हुआ शुभारंभ 

आशुतोष कुमार पाण्डेय/अनिल वर्मा की रिपोर्ट

खबर चौरीचौरा क्षेत्र से है जहां चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के शहीद स्मारक पर 4 फरवरी सन 1922 के अमर वीर शहीदों की भूमि को नमन करते हुए उनके पद रज को संग्रहित किया गया | वहीं सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रदेश राज्य संघ द्वारा हित करने के अभियान के साथ-साथ जिले के विभिन्न गांव से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के जन्म स्थली से भी मिट्टी लिया जाएगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जी राजेश त्रिपाठी महामंत्री जी सूर्यप्रकाश पांडे एवं राष्ट्रीय समन्वय समिति महथ प्रजापति एवं समिति सदस्यगणों के नेतृत्व में इस पावन पूजनीय कार्य का शुभारंभ हुआ जहां पर काफी संख्या में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीद परिवारों के लोग उपस्थित रहे | महामंत्री श्री सूर्य प्रकाश पांडे एवं महथ प्रजापति ने बताया कि

 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान एवं अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शहीद के घरवालों द्वारा , स्मारक से पद रज एकत्रित कर जल्द ही दिल्ली में सरकार को इस पावन रज को समर्पित किया जाएगा|महामंत्री सूर्य प्रकाश पांडे ने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि एक योजना बनाकर जनपद गोरखपुर के प्रत्येक शहिदों के सम्मान हेतु शहीद स्थलों से पद रज संकलित करें| इस कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी एवं कोषाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, संजुक्त मली, जयप्रकाश सिंह, जनसंपर्क अधिकारी संजय वर्मा, व कार्यकारणी सदस्य राज्य सुधार कनौजिया, देवरिया जिला अध्यक्ष कालीनदी पाल ने शहीद स्मारक के सभागार में एक सभा को संबोधित किया कार्यक्रम का सफल संचालक संगठन मंत्री बसंत श्रीवास्तव द्वारा किया गया वहीं कार्यक्रम के अंत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी एवं शहीद परिवार के लोग जो एकत्रित रहे उन्हें कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा आभार ज्ञापित किया गया तथा जो प्रमुख मांग पत्र यह रहा जिसे आयोजक समिति ने बताया

MOV_0881

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *