सुबाष चन्द्र बोस के जन्मदिन पर सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी चौरीचौरा में उपजिलाधिकारी शिवम सिंह द्वारा दिलाया गया सड़क सुरक्षा के तहत शपथ
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

खबर गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा क्षेत्र से है जहां सुभाष चंद्र बोस के जयंती के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चौरी चौरा स्थित सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में मानव श्रृंखला बना,उपज़िलाधिकारी चौरीचौरा शिवम् सिंह जी द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।अपने संबोधन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे बताते हुए विद्यालय परिवार को आदरणीय मुख्य मंत्री द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह में प्रत्येक नागरिकों से सहभागिता हेतु प्रयासबद्ध होने की सलाह दी वहीं तहसीलदार श्रीमती नीलम तिवारी ने पराक्रम दिवस एवं सड़क सुरक्षा शपथ के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को सड़क नियमों के पालन के लिए कटिबद्ध होना सिखाया। संस्था चेयरमैन श्री अभिमन्यु कुमार दुबे तथा प्रसाशिका श्रीमत गीता दुबे ने उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों तथा अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक रहने की सलाह दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि पाण्डेय ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया तथा एकेडमिक हेड डॉक्टर अभिषेक पांडेय ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्या सरोज वर्मा, मनीष पांडेय, संतोष पाण्डेय,दिनेश शर्मा,मुकेश त्रिपाठी, बीर बहादुर यादव, रंजना सचान, मंजू मणि, राजकुमारी सिंह,गुरमीत कौर,अप्सरा बिदारी,क्षमा जैसवाल,प्रदीप गुप्ता, शशि भूषण दुबे, हिना यासमीन, के.पी सिंह,राधेश्याम शर्मा, नीरज कुमार,आदित्य पांडेय, शुभ्रा सिंह, पल्लव,मोनिका शर्मा,रोशन यादव, जितेन्द्र आर्या, भारत जैसवाल, सतीश यादव, प्रदुम्न उपाध्याय,प्रमोद यादव, कपिलदेव यादव,प्रदीप यादव, राम सिंह तथा सभी शिक्षक तथा कर्मचारीज्ञमौजूद रहे