गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर फुटहवां कैम्प कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
ख़बर जनपद गोरखपुर के चौरीचौरा फुटहवा क्षेत्र से है जहां 26जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अमर शहीद बाबू बंधूसिंह के वंशज अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ( जिला अध्यक्ष एथलेटिक संघ गोरखपुर ) द्वारा कैम्प कार्यालय पर गणतंत्र दिवस का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया आपको बताते चलें कि कैम्प कार्यालय पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री लल्लन द्विवेदी इंटरमीडिएट कॉलेज ब्रम्हपुर के पूर्व प्राचार्य श्री प्रदुमन द्विवेदी जी और अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू भैया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया वहीं कार्यकर्ताओं के साथ भारत माता की जय घोष भी किया गया वहीं शहीद बंधु सिंह डिग्री कॉलेज करमहा सरदारनगर पहुंचकर वहां भी ध्वजारोहण किया गया तथा शहीद बंधु सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा देश की आजादी में बलिदान हुए वीर सेनानियों को याद किए ।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद
आपको बताते चलें कि ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित गणों में राम सहाय दूबे,आनंद प्रकाश मिश्रा, बल्लभ दुबे, राम सिंहासन शुक्ला,बिपिन बिहारी पांडे,कमलेश दुबे,आशुतोष दुबे,भोला पासवान,धनंजय सिंह, धनंजय सिंह कौशिक, सुभाष पासवान( एडवोकेट),सम्पूर्णा नन्द पाण्डेय, रणविजय सिंह सैंथवार,सुभाष भुज, अनूप सिंह, संदीप राय,अजय पासवान, प्रकाश चंद जायसवाल, दरोगा राजभर, मुराद आलम,पृथ्वीनाथ सिंह, बांके सिंह, रघुनाथ पासवान, सुरेंद्र सिंह, चंद्रिका सिंह, रामदास प्रधान, आध्या तिवारी, विदेशी भारतीय, भागीरथी भारती,श्री दयाल पासवान, शिव हरि सिंह, रविचंद्र सिंह,पवन सिंह, बिजेंद्र सिंह,महेश जैसवाल आदि सम्मानित कार्यकर्ता गण मौजूद थे।