बिना परमिशन के नहीं कट सकता है एक भी प

बिना परमीशन नहीं कट सकता हैं कोई भी पेड़ डीएफओ गोरखपुर

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

खबर गोरखपुर जनपद से है जहां बीना परमीशन के धड़ल्ले से पेड़ो का कटान जारी है कुछ ऐसा ही मामला गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मनपुर टोला इमिलियहवा का है जहां एक ब्यक्ती द्वारा बिना परमिशन के ही अपने खेत से लगभग आधा दर्जन से अधिक सागौन का सूखा पेड़ का कटान कराया जा रहा है जिसकी भनक लगते ही जब क्षेत्र में भ्रमण कर रहे मिडिया कर्मियों को हुई तो वे मामले की जानकारी के लिए टीम पहुंची तो कटान करा रहे ब्यक्ती ने कहा कि हम अपने पेड़ काट रहे हैं वह भी सूखा पेड़ है

 परमीशन की कोई आवश्यकता नहीं है जबकी इस मामले की जानकारी के लिए जब डीएफओ गोरखपुर से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि  पर्यावरण की सुचिता बरकरार रखने के लिए सरकार जगह जगह बृक्षारोपण करा रही है वहीं अगर कहीं कोई भी बृक्षो का कटान करता है तो वह गुनाहगार है अगर चाहे कोई किसान हो या कारोबारी पेड़ों को अगर काटना है तो उसे बनविभाग को अवगत कराते हुए परमीशन लेना होता है

 अगर ऐसा नहीं करता तो चाहे कोई भी हो उसकी जांच कराते हुए उसपर विधिक कार्यवाही किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *