अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति भारत द्वारा सायकिल से भारत भ्रमण पर निकले युवक का चौरीचौरा में किया गया अंगवस्त्र देकर संम्मान

 अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति  भारत द्वारा सायकिल से भारत भ्रमण को निकले युवक का चौरीचौरा में किया गया अंगवस्त्र देकर संम्मानित 

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

खबर जनपद गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र से है जहां सोलह माह में साइकिल से भारत भ्रमण यात्रा पूर्ण कर अपने गृह क्षेत्र चौरीचौरा आए ब्रह्मपुर निवासी युवा नितेश द्विवेदी का अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कल्याण पांडेय द्वारा  फुल माला पहनाकर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।

  संम्मान से अविभूत नितेश ने युवाओं के लिए कहीं यह बात

आपको बताते चलें कि सम्मान से अभिभूत नितेश ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि कुछ ऐसा करो जिससे परिवार और समाज का नाम रोशन हो सके ।

संम्मान समारोह के दौरान बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कल्याण पान्डेय

सायकिल से भारत भ्रमण कर अपने क्षेत्र चौरीचौरा में पहुंचे नितेश की सराहना करते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कल्याण पांडेय ने नितेश की सराहना करते हुए कहा कि आज के युवा पीढ़ी को नितेश से सीख लेनी चाहिए ।

चौरीचौरा में हुए नितेश के संम्मान कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद 

भारत भ्रमण कर अपने गृह जनपद पहुंचे नितेश के संम्मान कार्यक्रम के समय  मुख्य रूप से डाक्टर रामेन्द्र मणि त्रिपाठी, दीना चौधरी, ग्राम प्रधान महादेवा जंगल बृजकिशोर यादव,अनिल गौड़ ,रमेश विश्वकर्मा, रामनारायण निषाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *