*पंडित महामना निःशुल्क इंटर्नशिप में आईपीएस आरिफ शेख ने बच्चियों का किया मार्गदर्शन*

आशुतोषकुमार पान्डेय की रिपोर्ट 

 

 

प़डित महामना फाउडेसन ट्रस्ट द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रत्येक विश्वविद्यालय की छात्राओं के लिए चलाए जा रहे नि:शुल्क इंटर्नशिप में छत्तीसगढ़ के आईपीएस आरिफ शेख (पुलिस महानिरीक्षक) ने सैकड़ों बच्चियों का मार्गदर्शन किया। इस इंटर्नशिप में विभिन्न विश्वविद्यालय के बच्चियों ने अपने अपने सवाल पूछे जोकि सिविल सेवा से संबंधित था जिसका जवाब आरिफ शेख ने बहुत ही शानदार तरीके से दिया। इस ऑनलाइन इंटर्नशिप में लगभग कई राज्यों से आकर काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाली छात्राएं जुड़ी है जो आईपीएस एवं आईपीएस बनना चाहती हैं। इस इंटर्नशिप का मुख्य उद्देश्य है बच्चियों को कम्युनिकेशनल स्किल्स एवं टेक्निकल स्किल्स के साथ-साथ कैरियर काउंसलिंग भी की जाए। इस कार्यक्रम में राजस्थान के उदयपुर से आईएएस एवं आईपीएस की छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा देने वाली कुसुम चांद्रायन, भारत के संसद में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले बरेली के मोहम्मद शारिक सवाब जैदी, गोरखपुर के सब इंस्पेक्टर रामवृक्ष यादव, कर्नाटका से अर्पण शतपति वीवंडर फाउंडेशन के गोपाल कुमार, सेवन डेज फाउंडेशन की कोमल गुप्ता, इत्यादि लोग जुड़े इस कार्यक्रम का आयोजन पंडित महामना फाउंडेशन ट्रस्ट की संरक्षक पुणे महाराष्ट्र से अनुपमा सिंह एवं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र तथा संस्था के संस्थापक सचिन गौरी वर्मा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *