शहीद बंधू सिंह डिग्री कालेज करमहा में इस सत्र में बीसीए पाठ्यक्रम होगें प्रारंभ डाक्टर यूपी सिंह
न्यूज टीम से आशुतोश कुमार पान्डेय की रिपोर्ट

शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज करमहा के प्राचार्य डॉक्टर यू.पी.सिंह ने जानकारी दी है कि महाविद्यालय में इस सत्र से विद्यार्थियों को बी.सी.ए.( बैचलर ऑफ कम्प्यूटर आप्लिकेशन) पाठ्यक्रम में भी प्रवेश मिल सकेगा।
उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय में पहले से ही स्नातक स्तर पर कला संकाय में संस्कृत,हिंदी,अंग्रेजी,प्राचीन इतिहास, मध्यकालीन इतिहास, दर्शनशास्त्र,समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र,शिक्षाशास्त्र,फाइन आर्ट्स,भूगोल,और गृहविज्ञान, तथा स्नातक वाणिज्य के अंतर्गत बी.कॉम.एवं स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी,राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र तथा गृहविज्ञान के संकाय संचालित हो रहे है।
इसके अतिरिक्त नाइलिट के सहयोग से महाविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस,पाइथन, सी प्लस प्लस,वेब डिजाइनिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स के कोर्स चलाये जा रहे हैं।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि उपरोक्त संचालित पाठ्यक्रमो के अलावा महाविद्यालय में उच्चस्तरीय पुस्तकालय की सुविधा के साथ कौशलविकास के अंतर्गत निःशुल्क सिलाई कढ़ाई व बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाता है।जिससे क्षेत्र की बालिकाओं और ऐसे विद्यार्थियों जो संसाधनों के अभाव में कौशल विकास व प्रशिक्षण के वंचित हैं उन्हें प्राथमिक स्तर का प्रशिक्षण उपलब्ध हो सके।जिसका उपयोग कर के वो अपने भावी भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर सकें।
उन्होंने आगे बताया कि महाविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ हो चुका है विद्यार्थियों को चाहिए कि उच्चस्तरीय संसाधनों से युक्त इस महाविद्यालय में प्रवेश लेकर शिक्षा,संस्कार,कौशल और कर्त्तव्यों के आदर्श स्वरूप को ग्रहण कर आत्मसात करते हुए स्वयं को समाज के एक बेहतर नागरिक के रूप में स्थापित करने हेतु तैयार करें।महाविद्यालय का वातावरण पूरी तरह शैक्षणिक प्रकृति और पर्यावरण के अनुकूल है।जो उनके पठन-पाठन में सहायक सिद्ध होगा।