आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट 
खबर उत्तरप्रदेश के जनपद गोरखपुर क्षेत्र चौरीचौरा से है जहां बीते दिनों अपनें देश के बैज्ञानिको द्वारा 14 जुलाई, 2023 को चंद्रयान-3 लॉन्च किया गया इसके उपलक्ष्य मे सेंट्रल पब्लिक एकेडमी चौरी चौरा में इस ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाने के लिए स्कूल में इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने भाषण कला, शिल्प और ड्राइंग प्रतियोगिता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। बच्चों को इस गौरवपूर्ण अवसर को मनाने का कारण बताया गया। चेयरमैन डॉक्टर . अभिमन्यु दुबे और चेयरपर्सन डॉक्टर . गीता दुबे ने अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे ब्रह्मांड के विशाल स्थान में, जहां पौराणिक कथाएं और विज्ञान अक्सर एक साथ आते हैं, चंद्रयान -3 भारत की सूक्ष्म आशा और अन्वेषण के प्रतीक के रूप में चमकता है स्कूल के प्रिंसिपल रवि पांडेय ने कहा कि, यह

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा चंद्रमा की सतह पर एक सफल लैंडिंग हासिल करने और प्रयोग करने और मूल्यवान डेटा एकत्र करने के लिए एक रोवर तैनात करने के लिए शुरू की गई एक परियोजना है। भाषण, शिल्प एवं कला प्रतियोगिता में बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। प्रत्येक घर के बच्चों द्वारा अपने मार्गदर्शक शिक्षकों की उपस्थिति में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का हर संभव प्रयास किया गया।