आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट

त्यौहार मनाना छात्रों में अपने संस्कृति के मूल्यों को विकसित करने में प्रमुख भूमिका निभाता है। इन्हीं मूल्यों को छात्रों के बीच स्थापित करते हुए आज सेंट्रल पब्लिक एकेडमी चौरी चौरा में “नाग पंचमी” मनाई गई। विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, लघु नाटिका, झाकी सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। नाग पंचमी मनाने का कारण याद दिलाते हुए स्कूल के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु दुबे और प्रशासिका डॉ. गीता दुबे ने कहा कि वैदिक युग से ही सांपों की पूजा की जाती है क्योंकि वे चूहों और अन्य जीवों से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि पाण्डेय और उप प्रधानाचार्य श्रीमती सरोज वर्मा ने भी अपनी विचार रखते हुए कहा कि नाग पंचमी को एक जीवंत उत्सव बताया,जो मानवता और प्रकृति के बीच आध्यात्मिक संबंध का प्रतीक है।
कार्यक्रम प्रभारी श्री पल्लव चटर्जी के छात्रों द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य की उत्साहपूर्ण प्रस्तुति के साथ समारोह का समापन हुआ
इस कार्यक्रम में रंजना सचान, दिनेश शर्मा, मुकेश त्रिपाठी, मनीष पाण्डे, संतोष पाण्डे, अभय सिंह, गुरुमीत कौर, केपी सिंह, राधेश्याम शर्मा, पूनम जयसवाल, नीरज कुमार, मंजू मणि, अप्सरा बिदारी, क्षमा जयसवाल, सीमा सिंह, प्रदीप गुप्ता, मोनिका शर्मा, राजकुमारी सिंह , हिना यास्मीन, संजीता पाल, दिनेश शर्मा, मुकेश त्रिपाठी, बीरबहादुर यादव, शशि भूषण दुबे एवं सभी शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।